मध्यप्रदेश में 7 दिन हड़ताल पर रहेंगे 23 हजार पंचायत सचिव, जानें क्या है मांग

By Ashish Meena
मार्च 21, 2025

MP News : मध्य प्रदेश में पंचायत सचिवों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तीन से चार महीने का वेतन नहीं मिलने के चलते वे नाराज है। वहीं अब 23 हजार पंचायत सचिव सड़क पर उतरेंगे। पंचायत सचिवों ने 26 मार्च से 1 अप्रैल 7 दिन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इसका पंचायत से जुड़ी योजनाओं पर सीधा असर पड़ेगा।

हड़ताल से पहले पंचायत सचिव अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। पंचायत सचिव संगठन का कहना है कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

यह 6है पंचायत सचिवों की मांगें
वेतन हर माह की 1 तारीख को दिया जाए।
बीते महीनों का वेतन तत्काल जारी किया जाए।
सरकारी कर्मचारी के समान सुविधाएं दी जाएं।
सीएम की घोषणा के बावजूद समयमान वेतनमान नहीं दिया गया उसे भी जल्द दिया जाए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»