मध्यप्रदेश में 42 IAS अधिकारियों का तबादला, देवास-सीहोर समेत 12 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट

By Ashish Meena
जनवरी 27, 2025

MP News : मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासिक फेरबदल किया गया है। 27 जनवरी देर रात मध्यप्रदेश में 42 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से इसके आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिवों को भी इधर से उधर किया गया है।

12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं, भरत यादव मुख्यमंत्री सचिवालय से बाहर किए गए हैं। अब CB चक्रबर्ती मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाए गए। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
जारी आदेश के मुताबिक, गुना, खरगोन, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, शिवपुरी, देवास, बुरहानपुर, डिंडोरी के कलेक्टर बदले गए हैं।

Also Read – ब्रेकिंग: महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे पूरे परिवार की मौत, ट्रक से भिड़ी कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही गई जान

नेहा मारव्या को डिंडोरी, विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़, सतीश कुमार को सतना, किशोर कन्याल को गुना कलेक्टर, अरुण कुमार को रायसेन, ऋषव गुप्ता को खंडवा और भव्या मित्तल को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, ऋतु राज को पहली बार देवास कलेक्टर बनाया गया है. इससे पहले ऋतुराज जिला पंचायत CEO थे. जबकि, अर्पित वर्मा को श्योपुर, बालगुरू को सीहोर, गुंचा सनोबर को बड़वानी जिले की कमान सौंपी गई है।

देवास कलेक्टर ऋतुराज
वहीं ऋतुराज सिंह भी लंबे समय से कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें देवास कलेक्टर बनाया गया है। उनके बैच के अधिकांश आईएएस कलेक्टर बन चुके हैं। ऋतुरात सिंह को ढाई साल से भोपाल जिला पंचायत सीईओ का पद संभाल रहे थे।

नेह मारव्या की तमन्ना हुई पूरी
लंबे समय से कलेक्टरी का इंतजार कर रहीं 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या को आखिरकार कलेक्टरी दे दी गई है। उन्हें डिंडौरी कलेक्टर पदस्थ किया गया है। नेहा 2011 बैच की आईएएस हैं, सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टरी दे चुकी थी लेकिन उन्हें नहीं दी गई थी। पिछले महीने आईएएस सर्विस मीट के पहले दिन आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के ग्रुप में नेहा ने अपना दर्द जाहिर किया था। यह बात मीडिया में भी आई थी।

राज्य सरकार ने 12 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। नंदा भलावे खुशरे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा के पद पर नियुक्त किया गया है। लता शारणगत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं गुना जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद की जिम्मेदारी अभिषेक दुबे को सौंपी गई है। मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के उप सचिव पद पर इच्छीत गढ़वाले को नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर उज्जैन पद पर कार्यरत अनुकूल जैन को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर के पद पर नियुक्त किया गया है।

देवास जिला अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत उमराव सिंह मरावी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना के पद पर नियुक्त किया गया है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।