मध्यप्रदेश में 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने जंगल ले जाकर बनाया हवस का शिकार

By Ashish Meena
जनवरी 25, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के शहडोल में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने मानसिक रूप से कमजोर बेटे का इलाज कराने दमोह से एक आश्रम आई थी। आरोपी मदद के नाम पर वृद्धा को जंगल ले गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की। मामला सामने आने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, 65 वर्षीय वृद्धा का बेटा अचानक लापता हो गया था। जिसकी तलाश में मां यहां-वहां भटक रही थी। तभी संतोष नामक युवक ने महिला की परेशानी का कारण पूछा। मामला जानने के बाद युवक की तलाश करने के नाम पर वह वृद्धा को बोड्डीहा के जंगल ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुराचार किया।

Also Read – Jio की तरह AI सेक्टर में खलबली मचाने की तैयारी में मुकेश अंबानी, इस शहर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी देकर युवक फरार हो गया। किसी तरह वृद्धा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामल दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।