मैरिज हॉल में 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, 18 नाबालिग युवतियां, 13 लड़के भी शामिल

By Ashish Meena
अप्रैल 5, 2026

हरियाणा के रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 80 युवक-युवतियों के मामले ने कानूनी रूप ले लिया है। पुलिस ने रविवार को सभी 39 महिलाओं और 41 पुरुषों को कोर्ट में पेश किया।

इस मामले में 18 लड़कियां और 13 लड़के नाबालिग पाए गए हैं। नाबालिग लड़कियों से संबंधित मामलों को पॉक्सो एक्ट के तहत एडीजे-7 की अदालत में प्रस्तुत किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर दावथ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने जानकारी दी कि पकड़े गए लोगों में 13 ऐसे मामले हैं, जहां नाबालिग लड़कों के साथ वयस्क महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। पुलिस इन मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत जांच कर रही है।

पकड़ी गई सभी महिलाएं और युवतियां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की निवासी बताई जा रही हैं। इनमें कई स्कूल और कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं।

कानूनी प्रक्रियाओं के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया

नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि किसी संभावित नेटवर्क या अन्य अवैध गतिविधियों का खुलासा हो सके।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को बिक्रमगंज के एसडीएम के नेतृत्व में दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में छापेमारी की गई थी। इस दौरान 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»