हरदा जिले में बड़ा हादसा, नर्मदा स्नान करने गए 3 युवकों की डूबने से मौत, नर्मदा नदी में हुई घटना
By Ashish Meena
मई 27, 2025
Harda News : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां अमावस्या के दिन नर्मदा स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाला. यह घटना ग्राम लछोरा के नर्मदा नदी पर बने नींबू घाट की है.
बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान देवेंद्र और करण गहरे पानी में चले गए थे. उन्हें बचाने के लिए रामदास ने छलांग लगा दी. लेकिन तीनों की डूबने से मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है.
दरअसल, अमावस्या होने के कारण घाट पर पहले से ही श्रद्धालु स्नान कर रहे थे. लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका. इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
