सलकनपुर में 10 फीसदी काम अभी भी बाकी, इस नवरात्र भी पूरा तैयार नहीं हो पाया देवी लोक, 9 फीट की आदिशक्ति प्रतिमा विराजमान होगी

By Ashish Meena
सितम्बर 19, 2025

Salkanpur Devi Lok : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर में स्थित विजयासन देवी धाम देशभर में आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर सीहोर जिले के सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण कराया जा रहा है।

सलकनपुर देवी लोक दिसंबर में बनकर तैयार हो जाएगा। 2026 में श्रद्धालु देवीलोक के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर का शिखर 61 फीट ऊंचा हो गया है। इस पर 5 फीट ऊंचा कलश लगेगा। 9 फीट की आदिशक्ति प्रतिमा विराजमान होगी। निर्माण 90% तक हो गया है। देवी लोक का निर्माण 97.19 करोड़ से कराया जा रहा है।

इसमें 64 योगिनी मंदिर, नव दुर्गा कॉरिडोर, मणिद्वीप, भक्ति द्वार, शक्ति द्वार, वीणा स्त्रोत पथ, आदि शक्ति मूर्ति प्लेटफार्म, फाउंटेन ऑफ़ लाइट, मंदिर का मुख्य शिखर व तीन छोटे शिखर का निर्माण हो गया है। देवी लोक में त्रिवेणी की 3 मूर्तियां और 9 फीट ऊंचाई की आदि शक्ति की मूर्ति बन रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»