देवास जिले में संगठनात्मक बदलाव, पुरानी कार्यकारिणी भंग, कैलाशचंद्र जाट को बनाया गया जिलाध्यक्ष

By Ashish Meena
सितम्बर 26, 2025

Kailashchandra Jat : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मध्यप्रदेश इकाई ने देवास जिले में संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बुधवार को जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

संगठन ने गुरुवार को खातेगांव तहसील के सातागांव निवासी कैलाशचंद्र जाट को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें तीन वर्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही उनकी आवाज को बुलंद करना है। नए पदाधिकारी से संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।

इसके पहले कार्यकारिणी को भंग करने का कारण स्पष्ट किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी किसानों के हित की बजाय व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए काम कर रही थी। यह संगठन की कार्यशैली के विपरीत था। नई कार्यकारिणी के गठन तक पुरानी कार्यकारिणी को कोई मान्यता नहीं मिलेगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»