रूसी राष्ट्रपति पुतिन 4 साल बाद भारत आए, PM मोदी एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे, गले लगाकर किया दोस्त का स्वागत
By Ashish Meena
दिसम्बर 4, 2025
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं।
रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है। पीएम मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे।
पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं, जिसमें S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद शामिल है।
Also Read – मोदी सरकार ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, घर बैठे खुद बदल सकेंगे मोबाइल नंबर, एड्रेस-नाम और फोटो
अब तक 6 नेताओं को एयरपोर्ट पर रिसीव कर चुके PM मोदी
25 जनवरी, 2015- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
7 अप्रैल, 2017- बांग्लादेश की PM शेख हसीना
13 सितंबर, 2017- जापान के PM शिंजो आबे
24 फरवरी, 2020- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
9 जनवरी 2024- UAE प्रेसीडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
17 फरवरी 2025- कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी
भारत को SU-57 जेट देने को तैयार रूस
रूस अपना Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट और उसकी तकनीक बिना शर्त के भारत को देने के लिए तैयार है। रूसी Su-57 जेट्स को अमेरिका के F-35 का तोड़ माना जाता है। Su-57 की तरह F-35 भी 5वीं जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन के रडार को चकमा दे सके।
रूस का कहना है कि Su-57 की तकनीक पर कोई रोक नहीं होगी। इसमें इंजन, रडार, स्टेल्थ तकनीक और आधुनिक हथियारों की जानकारी भी दी जा सकती है। रूस ने यह भी कहा कि अगर भारत चाहे तो Su-57 को भारत में ही बनाया जा सकता है। रूस ने भारत को टू-सीटर Su-57 बनाने की जॉइंट प्लानिंग का भी प्रस्ताव दिया है।
