भाजपा ने इस नेता को बनाया पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें सबसे युवा अध्यक्ष के बारे में सबकुछ
By Ashish Meena
जनवरी 19, 2026
पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है। सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया के बाद यह साफ हो गया है कि नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने पुष्टि की कि इस प्रतिष्ठित पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नामांकन प्राप्त हुआ है, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
37 सेट नामांकन और दिग्गजों का समर्थन
नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पार्टी की एकजुटता का परिचय देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और नितिन गडकरी सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

जांच में वैध पाए गए पर्चे
चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी 37 सेट नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की गई और वे सभी वैध पाए गए।
औपचारिक घोषणा
नितिन नबीन के नाम का आधिकारिक ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा।
भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन नबीन का चयन भाजपा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। अब तक पार्टी में 11 नेता अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं (जिनमें लालकृष्ण आडवाणी 3 बार और राजनाथ सिंह 2 बार अध्यक्ष रहे), लेकिन नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर उभरे हैं। 14 दिसंबर 2025 को उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, और मात्र एक महीने के भीतर उन्होंने संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
![]()
पत्नी दीपमाला ने कहा- “हीरे की परख जौहरी को होती है”
नितिन नबीन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा, “केंद्रीय नेतृत्व को पता है कि कौन काम करने में सक्षम है। हीरे की परख जौहरी को ही होती है और पार्टी ने हीरा ढूंढ निकाला है। यह उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत का परिणाम है।”
नामांकन प्रक्रिया के दिलचस्प आंकड़े
राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए बताया.
अनिवार्य शर्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी शुरू होता है जब कम से कम 50% राज्यों (15 से अधिक) में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो चुका हो। भाजपा ने 36 में से 30 राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।

प्रस्तावकों की संख्या
प्रत्येक नामांकन सेट पर 20 वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर थे।
संसदीय बोर्ड का प्रस्ताव
एक विशेष सेट भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से दाखिल किया गया, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 37 सांसदों के हस्ताक्षर थे।
कैसे होता है भाजपा अध्यक्ष का चुनाव?
भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद द्वारा किया जाता है। इसमें देश भर से लगभग 5,708 सदस्य (राष्ट्रीय और राज्य परिषद सदस्य) शामिल होते हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यदि एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं तो मतदान कराया जाता है, लेकिन नितिन नबीन के मामले में केवल एक ही नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
/newsnation/media/media_files/2026/01/19/nitin-nabin-2026-01-19-18-50-35.jpg)
नितिन नबीन का निर्विरोध चयन यह दर्शाता है कि भाजपा भविष्य के नेतृत्व के लिए युवाओं पर बड़ा दांव लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 की तैयारियों के मद्देनजर नबीन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
