MP में अय्याशी के लिए मां ने कराई बेटी की हत्या, अवैध संबंध में रोड़ा बनी 9 साल की मासूम, प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

By Ashish Meena
फ़रवरी 22, 2026

मध्य प्रदेश के बुधनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी मां ने अवैध संबंध में रोड़ा बन रही अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर मर्डर की गुत्थी सिलझा ली है।

घटना रेहटी थाना क्षेत्र की है जहां 17 फरवरी 2026 को ग्राम बाबरी की रहने वाली 35 वर्षीय सुषमा यदुवंशी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में बताया था कि उसकी 9 साल की बेटी राधिका की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Also Read – RBI का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा 25000 रुपये तक मुआवजा

पुलिस की तत्परता से हुआ खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर राहुल यदुवंशी (36 वर्ष), निवासी ग्राम बाबरी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।

आरोपी राहुल ने स्वीकार किया कि उसका सुषमा यदुवंशी के साथ पूर्व से प्रेम संबंध था। दोनों के मिलने-जुलने में सुषमा की पुत्री राधिका बाधा बनती थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर बच्ची को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।

योजना के अनुसार 17 फरवरी की सुबह सुषमा मजदूरी के बहाने घर से निकल गई और राहुल को संकेत दिया कि बच्ची घर पर अकेली है। लगभग 11:30 बजे राहुल घर में घुसा और मासूम राधिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर धारा 62(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

गांव में आक्रोश, पुलिस कार्यवाही पर भी उठे सवाल

घटना के बाद ग्राम बाबरी में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कई लोगों को संदेह के आधार पर उठाया गया, जिनका महिला के घर आना-जाना था, लेकिन मामला केवल दो आरोपियों पर ही बनाया गया। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस कार्यवाही की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

समाज के लिए चेतावनी

यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक पतन का आईना है। जब मां ही अपनी संतान की दुश्मन बन जाए तो समाज किस ओर जा रहा है? रिश्तों की पवित्रता, मातृत्व की ममता और मानवीय संवेदनाएं क्या केवल शब्द बनकर रह जाएंगी?

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»