BJP विधायक के सरकारी फ्लैट में 24 साल के युवक ने लगा ली फांसी, मचा हड़कंप!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार देर रात फ्लैट में विधायक के मीडिया सेल में काम करने वाले 24 साल के श्रेष्ठ तिवारी का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा। अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड के वक्त वह गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस को दरवाजे को तोड़ना पड़ा। अंदर पुलिस गई तो युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। श्रेष्ठ और उसकी गर्लफ्रेंड के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

मृतक का नाम श्रेष्ठ त्रिपाठी है और उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। श्रेष्ठ त्रिपाठी विधायक योगेश शुक्ला के मीडिया सेल का काम देखता था। सूत्रों के मुताबिक, खुदकुशी के दौरान फ्लैट नंबर 804 के बाहर श्रेष्ठ तिवारी की गर्लफ्रेंड मौजूद थी। मृतक बाराबंकी हैदरगढ़ का रहने वाला था। पुलिस अफसरों ने कहा है कि हाल के दिनों में युवक की किस-किस से बात हुई है, पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है। 

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment