मप्र में फिर दलित के साथ बर्बरता, बेहोश होने तक पीटा फिर मुंह में किया पेशाब, आरोपी BJP कार्यकर्ता!

भोपाल। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में सभी वोटरों को लुभाने के लिए एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार कई बड़े ऐलान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो मध्य प्रदेश का नाम बदनाम कर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक भाजपा नेता ने दलित युवक पर पेशाब कर दिया था। यह मामला राज्य से लेकर केंद्र तक गरमा गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित युवक को बुलाकर उसके पैर भी धोए थे और माफी भी मांगी थी। 

इसी बीच अब खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोपाल में एक दलित की कुछ दबंगों ने पिटाई कर दी और वह बेहोश हो गया तो उसके मुंह में पेशाब भी किया गया। जानकारी के लिए आपको बता दे कि दलित युवक के मुंह में पेशाब करने का आरोप एक भाजपा कार्यकर्ता पर लगा है।

Also Read - एक दोपहर स्कूल गए हैं बॉलीवुड के ये कलाकार! आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक, लिस्ट में कई दिग्गज

यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के सूखीसेवनियां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां सरकारी जमीन पर तार फेंसिंग को लेकर विवाद हुआ था और दबंगों ने दलित को बेहोश होने तक पीटा उसके बाद उसके मुंह में पेशाब कर दी। पुलिस भी इस मामले में सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और FIR दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

हालांकि मामले का मुख्य आरोपी शेरू मीना फरार है। उसे तलाशा जा रहा है। इस मामले का मुख्य आरोपी शेरू मीना ही बताया जा रहा है। जो कि भाजपा का कार्यकर्ता है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का समर्थन भी है। वह भाजपा विधायक के कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुआ था। जिसकी तस्वीर है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Also Read - Apple ने लांच किए नए आईफोन, मिलेगा दमदार कैमरा, जानें हर मॉडल की कीमत, EMI पर ऐसे उठाए

मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का समर्थक बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी शेरू मीणा की विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। बीजेपी विधायक के कार्यक्रमों में भी मुख्य आरोपी शामिल हो चुका है। विवाद के कारण में दबंगों ने पहले युवक को बेहोश होने तक पीटा और फिर उसके मुंह पर पेशाब कर दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के समर्थक है।

बता दें कि सीधी में इसी साल जुलाई में एक दलित शख्स पर प्रवेश शुक्ला नामक एक शख्स ने पेशाब कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा तो CM शिवराज ने पीड़ित को अपने सरकारी आवास बुलाकर उसके पैर धोए और साथ में बैठकर खाना भी खाया था। हालांकि, इस मामले में स्पष्ट नहीं हुआ था कि  आरोपी BJP नेता है या नहीं।

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment