चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, JP नड्डा ने अचानक 3 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। बीजेपी ने मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी के लिए अपने नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। 

आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। रिकमैन मोमिन को मेघालय बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष और बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड चीफ नियुक्त किया गया है जबकि एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 

25 सितंबर को पार्टी की तरफ से पत्र जारी करते हुए तीन राज्यों के अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया। इन तीन राज्यों में दो उत्तर पूर्व के राज्य तो वहीं, एक राज्य दक्षिण भारत का है। लोकसभा चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को राज्य की सियासत में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि इससे उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में मदद मिलेगी।

छवि

छवि

छवि

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment