मशहूर एक्टर की बेटी ने 16 साल की उम्र में किया सुसाइड, घर पर फंदे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। साउथ के फेमस एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा 12वीं क्लास की छात्रा थी और तनाव से जूझ रही थी। वह चेन्नई के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। वह 16 साल की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, विजय और उनकी पत्नी फातिमा ने मंगलवार तड़के 3 बजे चेन्नई वाले घर में बेटी को फंदे पर लटका पाया है। 

बताया जा रहा है कि एक्टर की बेटी पिछले कुछ दिनों से तनाव में थीं। घटना की सूचना मिलने पर थेनमपेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेन्नई के ओमंतुरार अस्पताल भेज दिया है। मीरा का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद तुरंत उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर्स ने विजय की बेटी को मृत घोषित कर दिया।

Also Read - MP News: छात्रावास में खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी 100 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, विजय एंटनी एक शानदार एक्टर के साथ-साथ बेहतरीन कंपोजर हैं, जो तमिल सिनेमा में काम करते हैं। 2मशहूर 4 जुलाई 1975 को जन्में विजय ने साउंड इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे म्यूजिक भी कम्पोज करने लगे थे। आज वे साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। 

Vijay Antony Daughter Died: साउथ एक्टर विजय एंटनी की बेटी ने किया सुसाइड, घर पर फंदे से लटका मिला शव

विजय एंटनी की बेटी मीरा के असामयिक मौत ने उनके परिवार सहित पूरी तमिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बता दें कि विजय एंटनी तमिल फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं। तमिल फिल्मों के लिए लोकप्रिय हिट गाने देने के बाद विजय एक अभिनेता बन गए।

Also Read - Gold-Silver Rate Today: सोना हुआ महंगा, सस्ती हुई चांदी, जानिए आज के ताजा भाव

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment