Ganesh Utsav 2023: इस बार बप्पा की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 4 चींजे, प्रसन्न होंगे विघ्नहर्ता

Ganesh Utsav 2023: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक साल के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। देवों में प्रमुख गणपति जी महाराज भी लोगों के दुख हर्ता, विघ्नहर्ता हैं। 19 सितंबर से शुरू होने वाले 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस पर्व को गणपति बप्पा की पूजा आराधना कर मनाया जाता है। इसके चलते भक्तजन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। 

हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भाद्रपद माह की चतुर्थी 19 सितंबर को है। वैसे देखा जाए तो हर महीने में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। इस पर्व को गणपति बप्पा की पूजा आराधना कर मनाया जाता है। यह तो सब 10 दिन तक चलता है। इसके चलते भक्तजन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। आज हम आपकों उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हे आपकों बप्पा की पूजा करने के दौरान थाली में जरूर शामिल करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

मोदक और लड्डू
जैसा कि हम सब जानते हैं भगवान गणेश को मोदक और लड्डू बेहद प्रिय है। इसलिए पूजा की थाली में लड्डू या फिर मोदक रखना गलती से भी ना भूलें। ऐसा कहा जाता है कि लड्डू और मोदक के बिना गणपति बप्पा की पूजा अधूरी मानी जाती है।

दुर्वा घास
इसे कई लोग अलग-अलग प्रकार के नाम से जानते हैं। यह एक प्रकार की घास होती है जो खासतौर पर गणेश भगवान को चढ़ाई जाती है। दुर्वा घास को थाली में रखने और भगवान गणेश को चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और बप्पा प्रसन्न होते हैं।

सिंदूर
ऐसा माना जाता है कि गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद है। सिंदूर के बिना भगवान गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए गणेश पूजा के दौरान भगवान को सिंदूर का तिलक अवश्य लगाएं।

लाल फूल
लाल फूल माता दुर्गा का प्रिय फूल है यह तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपकों पता है लाल फूल भगवान गणेश जी का भी प्रिय फूल है। बप्पा की आराधना करते समय उनके चरणों में लाल फूल जरूर अर्पित करें।

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment