Gold Price Today : सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं, या आप सोने में निवेश (Gold Invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश (MP Gold Price Today) के भोपाल में आज मंगलवार को सोने के दाम बढ़े हैं, जबकि चांदी सस्ती हुई है। आइए जानते है आज के भाव।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि, मध्य प्रदेश में आज यानी मंगलवार को सोने की कीमतों में 160 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद कीमत बढ़ाकर 58780 रुपए पहुंच गई है। मध्य प्रदेश में 10 ग्राम सोने की कीमत 58780 रुपए हो गई है। आज सोने की कीमतों में ₹160 का इजाफा हुआ है।
सोमवार को सोने की कीमत 58,620 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आज इजाफे के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 55,980 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। मध्य प्रदेश में आज चांदी के दाम 200 रुपए गिरे हैं, जिसके बाद चांदी 78,000 रुपए प्रति किलो हो गई है।
All Comments
No Comment Yet!!
Share Your Comment