बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! CM शिवराज ने कर दिया बड़ा ऐलान

उज्जैन। मध्य प्रदेश में साल 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार सभी वर्ग को साधने के लिए कई बड़े ऐलान करते हुए नजर आ रही है। महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना समेत कई ऐसी योजनाएं प्रदेश सरकार ने शुरू की है जिसका लाभ प्रदेश की जनता ले रही है। 

इन सबके बीच मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा भी निकाल रही है, जिसमें पार्टी के बड़े नेता लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और जीत का आशीर्वाद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जगार दिवस समारोह में उज्जैन पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। 

Also Read - MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जीतू पटवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी

CM शिवराज ने एलान किया है कि, प्रदेश में अगले साल फिर एक लाख सरकारी नौकरियां निकलेंगी। शुक्रवार को  पूरे राज्य में 15 एमएसएमई क्लस्टर का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। राज्य स्तर पर 552 उद्योगों की स्‍थापना होगी। सीएम शिवराज ने कहा कि इनमें 28,300 लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही 1708 इकाइयों का आज लोकार्पण हुआ है। इसमें लगभग 16,375 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन अब रुकने वाला नहीं है। उज्जैन की पूरी अर्थव्यवस्था ही बदल गई है। सावन के महीने में सवा दो करोड़ भक्त आए और महाकाल महाराज की पूजा करके गए। 

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment