IND vs SL : रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, छक्के से तोडा क्रिकेट के भगवान का महारिकॉर्ड

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के सुपर-चार राउंड में आज भारत का सामना श्रीलंका से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत के सामने अब श्रीलंका की चुनौती है। ये चुनौती दरअसल उसके फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी है। इससे पार जाते ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। 

मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया यदि इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल मैचों में 10 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

Also Read - IMD Alert : अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी!

रोहित शर्मा ने 241 पारियों में 10 हजार रन बनाने का कारनामा किया है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 22वां रन बनाते ही इस खास मुकाम को हासिल कर लिया। रोहित ने लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी लगाई है। उन्होंने नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था। रोहित ने सात चौके और दो छक्के की मदद से 44 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की है। 

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल मैचों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले तीसरे सबसे तेज बन गए हैं। वहीं, वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने रोहित शर्मा। इस फेहरिस्त में विराट कोहली टॉप पर हैं। विराट कोहली ने 205 पारियों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया था। इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों में यह कारनामा किया था। 

रोहित ने अब तक 241 वनडे पारियों में लगभग 49 के औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 50 अर्धशतक निकल चुके हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करना शुरू किया और इसके बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 2019 विश्व कप में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। रोहित शर्मा इतिहास के पहले एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में 3 बार दोहरा शतक का आंकड़ा पार किया है। 

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment