MP Breaking : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के बाद तीसरी सूची भी जारी कर दी है। हालांकि इसमें केवल एक ही प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया है। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से मोनिका बट्टी को प्रत्याशी बनाया गया है। 

MP: भाजपा ने एक और सीट पर घोषित किया प्रत्‍याशी, मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा से दिया टिकट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मोनिका सात दिन पहले भाजपा में शामिल हुई हैं। वे इससे पहले अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। मोनिका बट्टी को भाजपा से टिकट मिली है। अमरवाडा सीट से मोनिका बट्टी को टिकट दी गई है। बता दें कि गोंडवाना पार्टी की नेत्री और पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका शाह बट्टी ने हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं हैं। 

मोनिका बट्‌टी ने 7 दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

19 सितंबर को मोनिका बट्टी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, तब से ही कायास लगाए जा रहे थे कि भाजपा मोनिका को टिकट दे सकती है। मोनिका को अमरवाड़ा से प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने कमलनाथ के गढ़ में बढ़ा दांव खेला है। इससे पहले भी पार्टी 39 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक और नाम पर अपनी मुहर लगा दी।

MP Election 2023: मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

All Comments

No Comment Yet!!


Share Your Comment