MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में साल 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घमासान जारी है। पिछले कई दिनों से लगातार मध्य प्रदेश में दल-बदल का दौर चल रहा है। कभी भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं तो कभी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो जाते हैं।
लेकिन इसी बीच गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक ममता मीना आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि, हाल ही में ममता मीणा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था। वह पिछले कई दिनों से नाराज है, क्योंकि वह चाचौड़ा विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोक रही थी और इस बार भारतीय जनता पार्टी ने ममता मीणा को नहीं बल्कि प्रियंका मीणा को टिकट दे दिया।
टिकट न मिलने से ममता मीणा नाराज थी इस वजह से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी ममता मीना को चाचौड़ा से विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद ममता मीणा ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसे निभाने की कोशिश करूंगी।
ममता मीणा दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ममता मीणा को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, ममता मीणा करीब 18 सालों से मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। 2005 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव 13 हजार वोटों से जीता। ममता मीणा गुना की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहीं। 2013 में ममता मीणा ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और करीब 34 हजार वोटों से जीत दर्ज की।
All Comments
No Comment Yet!!
Share Your Comment