MP के विदिशा में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मोहल्ले में खेल रही थी बच्ची

By Ashish Meena
फ़रवरी 28, 2025

Vidisha: मध्यप्रदेश के विदिशा के गंजबासौदा में किशोर ने बहला फुसलाकर कर अपने घर ले जाकर पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं, वह अपने मोहल्ले में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान किशोर वहां पहुंचा और पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मोहल्ले में खेल रही थी बच्ची
थाना प्रभारी योगेंद्र परमार ने बताया कि बच्ची अपने मोहल्ले में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां पर आरोपित किशोर पहुंचा और पीड़िता को बहला- फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Also Read – मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गांवों में इन युवाओं को 2 लाख रूपये देगी सरकार, बस करना होगा ये काम

मजदूरी करने गए थे माता-पिता
बच्ची के माता-पिता भी मजदूरी करने गए थे। वारदात के बाद मासूम बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में स्वजन को बताया। स्वजन तत्काल पीड़िता को लेकर उदयपुर अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार किया।

इसके बाद भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद गंभीर हालत में बासौदा अस्पताल में बच्ची को भर्ती किया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी
पुलिस ने बताया कि, किशोर अपने घर पर अकेला रहता है, उसके माता-पिता गुजरात प्रांत में मजदूरी करते हैं। किशोर खदानों पर मजदूरी करता था। सिटी पुलिस थाने में आरोपित किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»