शादी समारोह में गई 7 साल की मासूम से हैवानियत, दरिंदे ने पंडाल से 200 मीटर दूर ले जाकर की दरिंदगी

By Ashish Meena
फ़रवरी 22, 2026

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने आई 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गंभीर हालत में बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रोन कैमरे की फुटेज इस मामले में अहम सबूत बनकर सामने आई है।

समारोह स्थल से दूर ले जाकर की दरिंदगी

ये मामला गोरखपुर के पीपीगंज इलाके का है, जहां बीती रात एक शादी समारोह के दौरान 7 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजन जब उसे तलाशते हुए समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे, तो बच्ची खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ी मिली।

Also Read – RBI का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा 25000 रुपये तक मुआवजा

बच्ची की हालत है नाजुक

घायल बच्ची को तत्काल जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कैमरे में मासूम को ले जाता दिखा युवक

शनिवार सुबह सीओ अनुराग सिंह और पीपीगंज पुलिस टीम फॉरेंसिक दल के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। समारोह स्थल पर लगे ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवक बच्ची को पंडाल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दिया।

पुलिस ने आरोपी अशोक को किया गिरफ्तार

इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अशोक निषाद के रूप में हुई, जो उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ कैम्पियरगंज ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जयमाल के बाद अचानक लापता हुई बच्ची

पीड़िता मासूम अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। जयमाल के बाद बच्ची अचानक लापता हो गई थी। ड्रोन फुटेज इस मामले में अहम कड़ी साबित हुई है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»