इंदौर में रंगपंचमी की गेर के दौरान बड़ा हादसा, टैंकर के पहिए में दबकर 1 शख्स की मौत

By Ashish Meena
March 19, 2025

इंदौर। इंदौर के मध्यक्षेत्र राजवाड़ा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी पर रंगारंग गेर निकली जा रही है। पूरा क्षेत्र रंगों से सराबोर है। टैंकरों से रंग और पानी की बौछार कई फीट ऊपर तक की गई। वहीं तोपों से गुलाल उड़ाया गया। पूरे गेर मार्ग को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया था। इन सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम को सौंपी गई थी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोशन राय संपूर्ण कानून व्यवस्था के समन्व्यक हैं।

naidunia_image

दर्दनाक हादसा, युवक की मौत
राजवाड़ा में रंगपंचमी गेर के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़ के बीच ट्रैक्टर का पहिया पेट पर चढ़ने से 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल एम. वाय. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

naidunia_image

Also Read – चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर आईडी कार्ड से लिंक होगा आधार कार्ड

naidunia_image

इस हादसे से दुखी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया। वे इंदौर एयरपोर्ट से सीधा उज्जैन रवाना हो गए। पहले उनके राजवाड़ा आने का प्लान था।

naidunia_image

राजवाड़ा क्षेत्र में टोरी कार्नर से सुबह 10.30 बजे से गेर निकलने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। हुरियारों की टोलियां पूरे शहर से गेर देखने के लिए राजवाड़ा पहुंची।

naidunia_image

पूरा क्षेत्र रंगों से सराबोर था। इस अद्भुत नजरों के गवाह शहर के हर उम्र के लोग बन रहे थे। गेर की तैयारी एक दिन पहले ही पूरी हो चुकी थी और राजवाडा क्षेत्र में घरों और मंदिरों को प्लास्टिक शीट से ढंक दिया गया था। गेर टोरी कार्नर से शुरू होकर राजवाड़ा, सराफा होते हुए नर्सिह बाजार और फाग यात्रा पहुंची।

इसमें राधा कृष्ण फाग यात्रा, संगम कार्नर गेर, टोरी कार्नर गेर, रसिया कार्नर और मारल क्लब की गेर निकलती है। रसिया कार्नर की गेर इस बार नहीं निकली।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा को पत्रकारिता में 5 साल हो चुके है। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (DAVV) से आशीष मीणा ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इंदौर के अग्निबाण जैसे कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने के बाद आशीष मीणा ने यहां तक का सफर तय किया है।