प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट

By Ashish Meena
सितम्बर 15, 2024

Rashtriya Ekta News : भारत सरकार ने किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है. यह राशि सीधे किसानों के खाते में आती है. यह राशि किसानों के खाते में किस्तों में आती है. एक साल में किसानों के खाते में तीन किस्त आती हैं.

इसका मतलब है कि चार महीने बाद किसानों के खाते में किस्त आती है. जून 2024 में पीएम किसान की 17वीं किस्त किसानों के खाते में आई थी. अब किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है. पीएम किसान योजना की किस्त हर चार महीने बाद जारी की जाती है. इस हिसाब से योजना की अगली किस्त अक्टूबर से नवंबर के बीच आ सकती है. हालांकि पीएम किसान की 18वीं किस्त को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी करा ली है. दरअसल पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका ई-केवाईसी पूरा है. किसान पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi) की वेबसाइट और ऐप पर जाकर आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»