35 साल की उम्र में TV के मशहूर अभिनेता ने की आत्महत्या! इंडस्ट्री में शोक की लहर

By Ashish Meena
नवम्बर 8, 2024

Nitin Chauhan Death: मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान आज हमारे बीच में नहीं रहे। उन्होंने किसी वजह से आत्महत्या की है। यह जानकारी नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने एक पोस्ट के जरिए दी है। रियलिटी शो दादागिरी 2 के विजेता और मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह सिर्फ 35 साल के थे। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे नितिन। नितिन ने दादागिरी 2 शो के अलावा स्पिलट्सविला का सीजन 5 भी जीता था।

Crime Patrol Splitsvilla 5 fame Tv actor Nitin Chauhan passes away at the age of 36 as per report

इन टीवी सीरियल्स में किया था अभिनय
अभिनेता नितिन यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे और उन्होंने ‘दादगिरी 2 रियलिटी शो जीतकर काफी पहचान बनाई थी। इसके अलावा, उन्होंने दर्शकों के बीच में अपने अभिनय के द्वारा अपनी खास जगह बनाई थी। नितिन ने ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे टीवी शो में भी काम किया था और ‘क्राइम पेट्रोल’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

TV actor Nitin Chauhan: 35 साल की उम्र में टीवी एक्टर नितिन चौहान ने की ‘आत्महत्या’... यूपी से था कनेक्शन, Crime Patrol में आए थे नजर

किसने दी नितिन के निधन की जानकारी
नितिन ने आखिरी बार 2022 में सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ शो में दिखे थे। इस टीवी सीरियल के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक, नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

naidunia_image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे। फिलहाल, इस पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»