MP के इस जिले में किसान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला अन्नदाता, बारिश से फसल बर्बाद होने से था दुखी

By Ashish Meena
अक्टूबर 29, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के श्योपुर में धान की फसल बर्बाद होने से दुखी एक किसान ने आत्महत्या कर ली। अन्नदाता ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया कि जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते फसल बर्बाद हो गई थी। घटना के बाद किसानों ने नेताओं का रास्ता रोकर मुआवजे की मांग की। वहीं इस पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है।

मानपुर थाना क्षेत्र में एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह बारिश से धान की फसल बर्बाद होने से दुखी था। मृतक की पहचान कैलाश मीणा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं कांग्रेस विधायक बाबूलाल और किसानों ने नेताओं का रास्ता रोक मुआवजे की मांग की।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा
इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- प्रदेशभर में हुई अतिवृष्टि से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं, इसी सदमे एवं कर्ज़ के बोझ से दबे जिला श्योपुर के ग्राम सिरसौद निवासी किसान कैलाश मीणा ने दुखद रूप से आत्महत्या कर ली। किसान विरोधी सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर प्रदेश के अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हैं। न उन्हें खाद मिल रही है, न राहत राशि, न फसल बीमा, न मुआवजा, और न ही फसलों का उचित दाम।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।