नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, टीचर ने बनाया रेप का वीडियो

By Ashish Meena
फ़रवरी 17, 2025

Rape Video Viral : नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले व्याख्याता को डीपीआई ने निलंबित कर दिया है। व्याख्याता के खिलाफ थाने में अपराध भी दर्ज किया गया है। घटना जांजगीर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

नौकरी का झांसा देकर किया रेप
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी सूर्यकांत कश्यप शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तिलई ब्लॉक अकलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे।

Also Read – महिला पर 80 से ज्यादा रेप के आरोप, बच्चों से करती थी दरिंदगी, कई साल बाद हुआ खुलासा

पीड़िता पढ़ाई के साथ ही नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप से हुई। सूर्यकांत कश्यप ने युवती को अच्छी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलवाने की बात कहकर झांसे में लिया। फिर उसे नौकरी के संबंध में बात करने के लिए अपने घर बुलाया।

युवती जब व्याख्याता के घर पहुंची तब व्याख्याता ने युवती के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। गंभीर मामले के चलते व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप को निलंबित कर दिया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»