मध्यप्रदेश में बड़ी वारदात, 12वीं के टॉपर ने की माता-पिता और भाई की हत्या, भांजे को भी मारने की कोशिश की, मर्डर के बाद शवों के पास बैठा रहा आरोपी

By Ashish Meena
फ़रवरी 19, 2026

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को मार डाला। पांच साल के भांजे को भी मारने की कोशिश की। मर्डर के बाद दरवाजा बंद कर लाशों के पास बैठा रहा। फर्श और दीवारों पर खून के कतरे बिखरे मिले हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (40) के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे। वहीं 5 वर्षीय भांजे प्रशांत परते गंभीर बताई जा रही है।

Also Read – मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, 10 लाख करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

दरवाजा बंद था, लाशों के पास बैठा था आरोपी

पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक दरवाजा घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था।

इस दौरान वह तीनों शवों के पास चुपचाप बैठा मिला। मौके पर एक बिल्ली का शव भी मिला है। आशंका है कि बिल्ली को भी मार दिया है। वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

12वीं टॉपर है आरोपी

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। 12वीं टॉपर है। CRPF भर्ती परीक्षा भी दी थी।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं। पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।