भिखारियों के सर्वे में हुआ चौकाने वाला खुलासा, हर महीने 1 लाख रुपए कमा रहे भिखारी, सर्वे ने सभी को चौंकाया

By Ashish Meena
अक्टूबर 26, 2024

UP News : उत्तरप्रदेश की राजधानी में भिखारियों को लेकर एक सर्वे कराया गया है, जिसमें कई चौकाने वाला खुलासा हुआ है. सर्वे के अनुसार, कई भिखारी ऐसे हैं, जिनकी डेली की कमाई 3 हजार रुपए या उससे ऊपर है. यानी महीने के 90 से एक लाख रुपए केवल भीख मांगकर ही कमा रहे हैं, जो नौकरीपेशा लोगों से कहीं ज्यादा है.

बता दें कि समाज कल्याण विभाग, डूडा और नगर निगम के सर्वे में लखनऊ में 5312 भिखारियों को शामिल किया गया है. जो राजधानी की चौक-चौराहों औप पब्लिक प्लेस में भीख मांगते हैं. जिन्हें लखनऊवासी हर रोज 63 लाख रुपए की भीख दे रहे हैं. भिखारियों की कमाई के आकड़ें सामने आने के कमाई सुनकर लोग हैरान हैं.

सर्वे में ये भी पता चला है कि भीख मांगने वाली महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. सर्वे में ये भी पता चला है कि भीक मांगने वाले बच्चे और बुजुर्ग भी 1-2 हजार रुपए रोज कमा रहे हैं. लगभग सभी भिखारी हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली जिलों से आए हैं.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»