मंत्री और डिप्टी CM के बाद अब MP के भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान

By Ashish Meena
मई 18, 2025

MP Politics : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब रीवा के मनगवां से बीजेपी विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने सेना की कार्रवाई को पीएम मोदी का कार्यक्रम बता दिया.

दरअसल, तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित सभा में भाषण के दौरान बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा यूनाइटेड नेशन से सीजफायर का आदेश नहीं आता तो पाकिस्तान खत्म कर दिया जाता.

उन्होंने अपने भाषण के दौरान आगे कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो ये कार्यक्रम चल रहा था, पाकिस्तान खत्म कर दिया जाता अगर यूनाइटेड नेशन से सीजफायर का आदेश नहीं आता.”

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»