न्याय के लिए भटक रही अमेरिका की महिला, मोहित पाराशर पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप, पुलिस ने दिया ये आश्वासन

By Ashish Meena
फ़रवरी 23, 2025

Mohit Parashar : जब अपराध के सबूत है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? दरअसल, वृंदावन के मोहित पाराशर पर अमेरिका की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए है।

बहला-फुसलाकर किया शोषण
महिला ने आरोप लगाया है कि मोहित पाराशर ने उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली बुलाया और कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण किया।

मामले पर कोई एक्शन नहीं
लेकिन, अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। महिला की मदद के लिए कई लोग आगे आए है। सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट करके न्याय की मांग कर रहे है।

न्याय के लिए महिला पहले दर-दर भटकी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह पस्त होकर वापस अमेरिका लौट गई। लेकिन अब एक बार फिर पुलिस से मिले आश्वासन के बाद महिला ने भारत आने का मन बनाया है। महिला जल्द ही इस मामले पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए भारत आने वाली है।

पुलिस ने दिया आश्वासन
पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि आप भारत आते हो तो आपकी शिकायत दर्ज की जाएगी। यह मामला महिलाओं के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की गंभीरता से जाँच करेगी और यदि महिला के आरोप सही सावित होते है तो आरोपी को कड़ी सजा भी हो सकती है।

कानूनी प्रावधान
भारतीय कानून के तहत, शारीरिक शोषण एक गंभीर अपराध है। इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। शारीरिक शोषण जो न केवल पीड़ित के शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है।

13 फरवरी को प्रकाशित खबर
वृंदावन के मोहित पाराशर पर अमेरिका की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पहले शादी का वादा किया, फिर दिल्ली बुलाकर किया शारीरिक शोषण

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»