पश्चिम एशिया में चल रही भीषण जंग के बीच रक्षामंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, भारतीय नौसेना को मुस्तैद रहने के निर्देश
By Ashish Meena
मार्च 24, 2026
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा की बैठक बुलाई। इस बैठक में CDS जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।
समुद्री व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। होर्मुज की गतिविधियों पर नौसेना को विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। बैठक में क्षेत्र के बदलते हालातों और भारत पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई।
