Anganwadi Recruitment: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान- आंगनबाड़ी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

By Ashish Meena
December 3, 2025

Anganwadi recruitment : मध्य प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश की आंगनवाड़ियों में जल्द ही 9,948 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इन रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति के आदेश दिए हैं।

सीएम डॉ. यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन और पारदर्शी होनी चाहिए, जिसके लिए विभाग द्वारा बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल की उन्होंने सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि टेंडर प्रक्रिया में किसी भी गड़बड़ी के लिए वरिष्ठ अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

Also Read – मध्यप्रदेश की इस मंडी में जबरदस्त हंगामा, नायब तहसीलदार ने महिला किसान को मारा थप्पड़, किसानों में भारी आक्रोश

कुपोषण मुक्त मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने प्रदेश से कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए अगले तीन वर्षों की फुल प्रूफ कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत 2026 से शहरी आंगनवाड़ियों में सेंट्रल किचन से गर्म भोजन वितरण की नई व्यवस्था लागू होगी। ‘निपुण भारत’ आधारित विकास कार्डों के साथ शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बड़ा निवेश किया जाएगा। अगले तीन वर्षों में 9,000 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा।

MP बना देश का पहला राज्य
समीक्षा बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की पूर्णतः ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। विभाग की अन्य बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं। प्रक्रिया में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर। 20,243 बच्चों को लाभ मिला, जिससे देश में दूसरा स्थान हासिल हुआ।

Also Read – MP के गांव बनेंगे ‘आत्मनिर्भर’: इस योजना के तहत चयनित प्रत्येक ग्राम मॉडल ग्राम के रूप में विकसित होंगे

लाड़ली लक्ष्मी योजना
34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन देकर योजना का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के ड्रॉप आउट (शिक्षा छोड़ने) मामलों की गहन समीक्षा के निर्देश भी दिए।

महिला सशक्तिकरण की बड़ी छलांग
विभाग की अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों में लाडली बहना योजना के तहत जनवरी 2024 से नवंबर 2025 के बीच ₹36,778 करोड़ का अंतरण, 1.72 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन से सहायता और 12,670 केंद्रों को ‘सक्षम आंगनबाड़ी’ घोषित करना शामिल है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा को पत्रकारिता में 5 साल हो चुके है। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (DAVV) से आशीष मीणा ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इंदौर के अग्निबाण जैसे कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने के बाद आशीष मीणा ने यहां तक का सफर तय किया है।