MP में एक और बड़ा घोटाला, 5 करोड़ 47 लाख का धान गायब, 3 राइस मिलर्स के खिलाफ FIR दर्ज

By Ashish Meena
अक्टूबर 25, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सरकारी धान की अफरा-तफरी में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले की 3 राइस मिलर्स ने धान की कस्‍टम मिलिंग में बड़ा घोटाला किया है। मामले में जिला प्रशासन ने 3 राइस मिलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

खाद्य व राजस्व विभाग ने किया भौतिक सत्यापन
दरअसल 23 हजार 808 क्विंटल धान नहीं मिला है। इस धान की कीमत करीब 5 करोड़ 47 लाख रुपए बताई गई है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर जांच में यह खुलासा हुआ है। खाद्य व राजस्व विभाग की टीम ने भौतिक सत्यापन किया था।

शासन को पहुंचाई करोड़ों की क्षति
प्रशासन की टीम ने मातारानी, मां पूर्णा और मां कमला देवी राइस मिल पर कार्रवाई की है। इन राइस मिलरों ने सरकारी धान में अफरा-तफरी कर शासन को करोड़ों की क्षति पहुंचाई है। वहीं जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य राइस मिलर्स में हड़कंप की स्थिति है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»