मिथुन चक्रवर्ती के लिए आई बुरी खबर, अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़

By Ashish Meena
November 5, 2024

Actor Mithun Chakraborty : अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर (रविवार) को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी और मिथुन चक्रवर्ती की शादी केवल चार महीने चली थी।

Helena Luke Mithun Chakraborty Divorced After 4 months Mard Actress Said I  wish it had not happened | Jansatta

अंतिम फेसबुक पोस्ट में लिखा था- अजीब लग रहा है…
हेलेना ने अपने अंतिम फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “अजीब लग रहा है। मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है, असमंजस में हूं।” हेलेना मौत की खबर की पुष्टि डांसर-एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर की।

मिथुन चक्रवर्ती की Ex वाइफ हेलेना ल्यूक का निधन, आखिरी पोस्ट में लिखा था-  'बहुत अजीब लग रहा है' - helena luke mithun chakraborty first wife mard  actress dies few hours after

मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद चली गई थीं USA
मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद हेलेना संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। यहां उन्होंने एयरलाइन इंडस्ट्री में काम किया। उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेलेना ने फिल्म ‘दो गुलाब’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘भाई आखिर भाई होता है’ जैसी फिल्मों में काम किया था। हेलेना और मिथुन की शादी साल 1979 में हुई थी, लेकिन उनकी शादी केवल चार महीने ही चली थी। हेलेना ल्यूक ने एक मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू के दौरान मिथुन चक्रवर्ती के साथ अपनी चार महीने की शादी को एक धुंधला सपना बताया था।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा को पत्रकारिता में 5 साल हो चुके है। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (DAVV) से आशीष मीणा ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इंदौर के अग्निबाण जैसे कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने के बाद आशीष मीणा ने यहां तक का सफर तय किया है।