Bageshwar Baba: हमने इंदिरा गांधी को नहीं छोड़ा, अब तेरी बारी, उल्टी गिनती शुरू… बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी

By Ashish Meena
दिसम्बर 3, 2024

Bageshwar Baba : हिन्दू समाज की एकजुटता को लेकर 9 दिवसीय पदयात्रा निकालने वाले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मार देने की धमकी मिली है. पंजाब से सिख कट्टरपंथी नेता बरजिंदर परवाना ने बागेश्वर बाबा को यह धमकी दी है. जिसके बाद परवाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.

कट्टरपंथी नेता ने भरे मंच से धमकी देते हुए कहा- बाबा नोट कर ले, आज से तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. तुझे भी मार डालेंगे. बताया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर यह धमकी दी गई है. बरजिंदर परवाना के धमकी देने वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में बरजिंदर कहता नजर आया- बागेश्वर धाम का एक साधु कह रहा है कि वह जो हरमंदिर है वहां पूजा और अभिषेक करेगा. मैं कहता हूं आओ लेकिन याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को नहीं छोड़ा. बाबा नोट कर ले, उल्टी गिनती शुरू. बरजिंदर परवाना ने आगे कहा- हरमंदिर साहिब तो दूर अमृतसर आकर दिखा. तू आ तो सही… तुझको भी मार डालेंगे.

Also Read – 30 साल का टूटा रिकॉर्ड, सड़कें बनी दरिया, फसलें डूबी, पेड़-खंभे गिरे, फेंगल तूफान मचा रहा तबाही, 4 राज्यों में सबसे ज्यादा असर

क्या बोले थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
पूरा विवाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर कथित कंफ्यूजन के कारण उभरता नजर आ रहा है. धीरेंद्र शास्त्री ने 18 मार्च को मुरादाबाद में कहा था कि हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक होना चाहिए. अब तो जल्द से जल्द उस मंदिर की पूजा भी प्रारंभ हो जानी चाहिए. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान संभल के हरिहर मंदिर को लेकर था, न कि पंजाब के गोल्डन टेंपल के लिए. सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने इसे गोल्डन टेंपल के लिए समझ लिया.

बरजिंदर की गिरफ्तारी की मांग
सिख नेता की धमकी के विरोध में शिवसेना पंजाब के प्रधान अवतार मौर्य, पंजाब यूथ प्रधान अजय गुप्ता एवं जिला प्रवासी सेल प्रधान सोहनलाल एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल से मिले और परवाना के खिलाफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने को लेकर शिकायत दी. उन्होंने बरजिंदर परवाना पर पंजाब में माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया. एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने 48 घंटे में सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की है. ऐसा नहीं किए जाने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की बात कही है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»