भोपाल में बड़ा हादसा, कांग्रेस का मंच टूटा, प्रदेशाध्यक्ष सहित 10 से ज्यादा नेता घायल, मची अफरा-तफरी

By Ashish Meena
मार्च 10, 2025

MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को किसान कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन के दौरान विधानसभा सत्र के पहले दिन हड़कंप मच गया। रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में जब मंच अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक 10 से ज्यादा कांग्रसी घायल हुए हैं। घायलों में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रवक्ता रोशनी यादव सिद्धांता अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हैं। पूर्व विधायक रवि जोशी और शैलेंद्र पटेल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में हैं।

Also Read – MP कांग्रेस के दिग्गज नेता पर जानलेवा हमला, बदमाश ने मारा चाकू, शहर में मचा हड़कंप

किसान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान, भारी भीड़ जमा होने के कारण मंच गिर गया, जिससे चोटें आईं और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस प्रदर्शन में शामिल दिग्गज नेता इसे सरकार की नाकामी मानते हुए अपने विरोध को और तेज कर रहे हैं।

प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई:
इस घटना के बावजूद किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

यह घटना विधानसभा सत्र के पहले दिन चर्चा का विषय बन चुकी है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है, और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस घटनाक्रम के बाद किसान कांग्रेस अपने आंदोलन को और तेज करती है या शांतिपूर्वक इसे समाप्त करती है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।