मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में हुआ बड़ा बदलाव, हटाए गए 6.50 लाख मतदाताओं के नाम, जारी हुई नई सूची

By Ashish Meena
नवम्बर 1, 2024

MP Hindi News : मध्यप्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले कि बुधनी और श्योपुर जिले के विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है. उपचुनाव के बीच मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की अपडेट वोटर लिस्ट जारी की है. जारी किए आंकड़े के अनुसार, प्रदेश में 6.50 लाख मतदाताओं के नाम सूची में से हटाएं गए हैं. वहीं 7.47 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं.

नई लिस्ट हुई जारी 
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद छह लाख 50 हजार 740 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसमें दूसरे राज्यों या शहरों में शिफ्ट होने वाले और जिनकी मृत्यु हो चुकी है ऐसे मतदाता शामिल है. वहीं, 7.47 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, मतदाताओं ने नए पते अपडेट करवाए है. नए मतदाताओं को जोड़ने और जरुरत अनुसार नाम हटाने की प्रकिया तेज हुई है.

28 नवंबर तक चलेगी प्रकिया
अब दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई है, 228 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 5,60,63,645 है. उपचुनाव के कारण बुधनी और विजयपुर में पुनरीक्षण नहीं होगा. दावे-आपत्ति लेने का काम शुरु हो गया है. यह पूरा प्रोसेस 28 नवंबर तक चलेगी.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»