इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका

By Ashish Meena
सितम्बर 13, 2025

Indore News : इंदौर के खजराना में शुक्रवार रात एक बीजेपी नेता के बेटे के हाथ में गोली लग गई। घायल युवक ने एक युवती के पिता पर आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। उधर, मामले की जांच की जा रही है।

टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक घटना सूरज नगर की है। यहां अर्जुन (31) पुत्र नारायण जोशी को हाथ में गोली लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

टीआई के अनुसार प्रारंभिक मामला संदिग्ध है। प्रेम प्रसंग के चलते गोली चलने की बात सामने आ रही है। अर्जुन ने इस मामले में अपनी प्रेमिका के पिता सुनील पर आरोप लगाया है। पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

अर्जुन पेशे से मॉडलिंग के साथ बॉडी बिल्डिंग करता है। उसकी मां पूर्व में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। अफसर सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि गोली अर्जुन के हाथ को छूकर निकल गई।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»