मध्यप्रदेश में भाजपा का डिजिटल प्रयोग पहली बार हुई व्हाट्सएप ग्रुप प्रभारी की नियुक्ति

By Ashish Meena
नवम्बर 19, 2024

MP Hindi News : भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक डिजिटल संपर्क स्थापित करने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे, जिनके जरिए पार्टी की योजनाएं और नीतियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। राजकुमार चौरसिया को प्रदेश का पहला व्हाट्सएप प्रमुख बनाया गया है। वे राजधानी भोपाल के बूथ क्रमांक 223 के प्रभारी भी होंगे। चौरसिया मूल रूप से रायसेन जिले के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले 30 वर्षों से भोपाल में रह रहे हैं।

उन्होंने एमएससी की पढ़ाई की है और वर्तमान में प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह पहल पार्टी के विचारों और योजनाओं को डिजिटल माध्यम से तेजी से जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है। व्हाट्सएप जैसे प्रभावी माध्यम का इस्तेमाल पार्टी और जनता के बीच संवाद बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

65,000 व्हाट्सएप प्रमुख बनाने की योजना
भाजपा ने प्रदेशभर में 65,000 से अधिक व्हाट्सएप प्रमुख नियुक्त करने की योजना बनाई है। हर पोलिंग बूथ पर 12 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए, व्हाट्सएप प्रमुख, मन की बात प्रमुख, हितग्राही प्रमुख और पन्ना प्रमुख शामिल होंगे।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।