लापता बच्ची की झाड़ियों में मिली लाश: शरीर पर चोट के निशान, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

By Ashish Meena
सितम्बर 30, 2026

 मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में चार साल की मासूम बच्ची का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची कल शाम से लापता थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। आज सुबह बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विदिशा जिले के गंजबासौदा में चार साल की आदिवासी बच्ची के लापता होने के बाद आज सुबह उसका शव झाड़ियों में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कल शाम करीब 7 बजे गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

गंजबासौदा एसडीओपी शिखा भलावी के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और गर्दन ढीली अवस्था में है। प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पिता की भूमिका को लेकर भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»