ब्रेकिंग: महाकुंभ में 11 श्रद्धालुओं को आया हार्ट अटैक, 2 की हालत नाजुक, पेशेंट से फुल हुआ ICU वार्ड

By Ashish Meena
जनवरी 13, 2025

प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं को दिल का दौरा पड़ा गया। 2 दिन में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक आने की खबर है। 6 मरीजों को मेले में परेड मैदान में खोले गए केंद्रीय अस्पताल में और 5 मरीजों को सेक्टर-20 के सब सेंटर हॉस्पिटल में लाया गया। दोनों अस्पतालों में इलाज से 9 मरीज ठीक हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया।

वहीं 2 मरीजों की हालत नाजुक होने के चलते SRN हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, लेकिन रविवार को मेले में खोले गए केंद्रीय अस्पताल का 10 बेड वाला ICU वार्ड दिल के मरीजों भर गया था।

अस्पताल के डॉक्टरों ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान के समय डुबकी लगाते समय सतर्क रहने और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतने की सलाह दी। श्रद्धालुओं को ठंड से अपना बचाव करने को कहा गया है।

Also Read – मध्यप्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा, संजय अग्रवाल को उज्जैन और महाराज सिंह को विदिशा की कमान

बारिश और ठंड का मौसम चल रहा है। इसमें विशेष सावधानी बरतें। महाकुंभ में आए श्रद्धालु पुण्य कमाने के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। गर्म कपड़े पहने, अचानक नहाने के लिए डुबकी न लगाएं। जरा-सी भी दिक्कत महसूस हो तो हेल्थ कैंप पर पहुंचे। – डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, छावनी सामान्य अस्पताल

बिहार के 43 साल के गोपाल सिंह दोस्तों के साथ महाकुंभ आए थे। रविवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जांच में कार्डियोजेनिक शॉक की समस्या पाई गई, लेकिन इलाज के बाद वह अब ठीक हैं।

MP के संतदास अचेत होकर गिरे
वहीं, मध्यप्रदेश से आए संतदास मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में ठहरे थे। रविवार सुबह 9.30 बजे खाना खाने के बाद अचानक वह अचेत होकर गिर गए। उन्हें तत्काल केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें SRN हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।