ब्रेकिंग: मुंबई से इंदौर आ रही बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख पुकार

By Ashish Meena
दिसम्बर 22, 2024

Fire in Bus: मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बालसमुंद बैरियर के समीप मुंबई से इंदौर जा रही बस में आग लग गई। चलती बस में डिस्क ब्रेक लगाने के दौरान अचानक आग लगी।

वहीं पीछे धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस को धीमा कर सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस उतरकर तो किसी खिड़की से कूदकर जान बचाई। ड्राइवर कंडक्टर ने यात्रियों को सकुशल बस से उतारा।

Also Read – मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जले तीन लोग, मच गया कोहराम 

मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर फाइटर की मदद से बस की आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»