ब्रेकिंग: सुरक्षाबलों की गाड़ी पर बड़ा हमला, नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 9 जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल

By Ashish Meena
जनवरी 6, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। आईईडी से सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कुटरू मार्ग पर आईईडी प्लांट की थी, सुरक्षाबलों का वाहन इसकी जद में आ गया। आईईडी ब्लास्ट होने से 9 जवान शहीद हो गए हैं। 6 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जवानों की टीम एक ऑपरेशन से लौट रही थी।

नक्सलियों ने ये हमला बीजापुर जिले के कुटरू-बेद्रे रोड पर उस वक्त किया, जब दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन करके वापस लौट रही थी। दोपहर 2 बजकर 15 पर कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबल के वाहन को उड़ाया दिया।

IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि, बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हुए और और एक ड्राइवर की मौत की सूचना है।

Also Read – बड़ी खबर: भारत में HMPV वायरस का तीसरा केस मिला, अब गुजरात में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव, डाक्टरों से जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।

3 दिन पहले गरियाबंद में 3 नक्सली ढेर
3 दिन पहले ही गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा था। ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान शामिल थे।

ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की थी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»