ब्रेकिंग: ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम! पटरी पर रखा था गैस सिलेंडर, मच गया हड़कंप

By Ashish Meena
सितम्बर 9, 2024

Rashtriya Ekta News : कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश की जांच करने के लिए पुलिस और एटीएस की टीमें जुटी हैं. इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की ओर से पांच टीमों का गठन किया गया है. रेलवे ट्रैक पर मिले एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल को लेकर उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है. आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है. इसके साथ मामले की जांच आईबी को सौंप दी गई है. उत्तर प्रदेश के कानपुर के इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

माना जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल बोतल का मिलना सामान्य मामला नहीं है. यह सीधा सीधा किसी बड़ी साजिश का संकेत दे रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. यूपी बीते कई महीने से रेलवे ट्रैक पर संवेदनशील चीजें रखकर लगातार ट्रेन पलटने की साजिश हो रही है.

यूपी में ट्रेन उड़ाने की खौफनाक साजिश! पटरी पर सिलेंडर और मिठाई के डिब्बे  में मिले पेट्रोल और बारूद, एक्शन में पुलिस और एसटीएफ - Awaaz24x7

ताजा घटना अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट का है. आरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक बर्राराजपुर रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 2.5 किलोमीटर आगे चली ही थी कि रेलवे ट्रैक पर रखे LPG गैस सिलेंडर से टकरा गई. इससे जोर का धमाका हुआ. गनीमत रही कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और बड़ा हादसा टल गया.इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने जांच की तो पता चला कि रेलवे ट्रैक पर ना केवल रसोई गैस का सिलेंडर रखा था, बल्कि वहीं पर पेट्रोल भरी बोतल, माचिस एवं अन्य संवेदनशील सामान भी रखे थे.

कानपुरः ट्रेन की पटरी पर एलपीजी सिलेंडर रखने के मामले में दो हिस्ट्रीशीटरों  को पकड़ा गया johar36garh.com

जो धमाका हुआ, वह गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ. इस हादसे के बाद मैके पर कालिंदी एक्सप्रेस करीब 22 मिनट तक खड़ी रही. बाद में ट्रैक की जांच करने के बाद इस ट्रेन को आगे रवाना किया गया. इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले साबरमती एक्सप्रेस के साथ भी हुई थी.इस हादसे में ट्रेन की 22 बोगियां पलट गई थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने शनिवार की देर रात एफआईआर दर्ज कर लिया. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के लिए आईबी को इंवाल्व किया गया है.

कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश! सियाराम स्वीट के डिब्बे में मिला बारूद,  दुकान मालिक क्या बोले? - Kanpur Kalindi Express Conspiracy Gunpowder found  in Sweet box what did the ...

इसी के साथ मामले की जानकारी कानपुर के डीएम और पुलिस कमिश्नर के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी दी गई है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन से टकराने के बाद गैस सिलेंडर ट्रैक पर काफी दूर तक घिसटता हुआ गया है. इसके निशान ट्रैक पर मिले हैं. वहीं कुछ दूर आगे पेट्रोल की बोतल भी मिली है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस साजिश के लिए पूरी तैयारी की गई थी. गनीमत रही कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और बड़ा हादसा टल गया.

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह हरकत असमाजिक तत्वों की हो सकती है. इसके पीछे उनका उद्देश्य दहशत कायम करना है. चूंकि, बीते कई महीने से इस तरह की साजिश हो रही है और चार पांच मामले सामने आ चुके हैं, ऐसे में इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक आरपीएफ तो मामले की जांच करेगी ही, केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी इंवाल्व किया जा रहा है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»