ब्रेकिंग: भाजपा के दिग्गज नेता की हार्ट अटैक से मौत, CM ने जताया दुख, बीजेपी ने रद्द किया कार्यक्रम

By Ashish Meena
फ़रवरी 3, 2025

एक्टर और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, गरियाबंद में रविवार रात को नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते हुए राजेश अवस्थी।

राजेश अवस्थी (41) छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. रमन सिंह सरकार के समय में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम बना था। राजेश अवस्थी फिल्म निगम के पहले अध्यक्ष थे। आज सोमवार दोपहर 1 बजे रायपुर के महादेव घाट में राजेश अवस्थी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CG BJP leader Rajesh Awasthi death: heart attack in Gariaband during election campaign

गरियाबंद के रहने वाले थे राजेश
राजेश अवस्थी गरियाबंद के रहने वाले थे। वो फिलहाल रायपुर में भी रह रहे थे। उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। हालांकि गरियाबंद निवासी होने के चलते यहां की हर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी लगातार गरियाबंद में सक्रिय रहे।

Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक के भाई ने अपने ही बेटे को मारी गोली, मोके पर ही मौत, शहर में फैली सनसनी

देर रात डॉक्टर ने मृत घोषित किया
रविवार को राजेश भाजपा के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार में लगे थे। रात 11 बजे सीने में दर्द उठने पर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर हरीश चौहान ने उन्हें 11.28 बजे डेथ घोषित कर दिया। आशंका जताई गई है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

Rajesh Awasthi

CM साय बोले- छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमने समर्पित कार्यकर्ता खो दिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं। शोक में है। हमारी पार्टी के सिपाही, बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है।

BJP Leader और एक्टर राजेश अवस्थी का निधन, छत्तीसगढ़ में शोक की लहर - bjp leader and actor rajesh awasthi passes away-mobile

Also Read – दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, कैंसर ने ली अभिनेत्री की जान, सिनेमा जगत में शोक की लहर

हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले। ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।

बीजेपी ने रद्द किया कार्यक्रम
भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन के चलते सोमवार को दोपहर 12 बजे होने जा रहे घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को बीजेपी ने स्थगित कर दिया है। अब यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे बेहद साधारण तरीके से होगा। निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सॉन्ग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, इसे रद्द किया गया है।

अनुज शर्मा बोले-राजेश मेरे लिए छोटे भाई की तरह थे
छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर और रायपुर बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, राजेश अवस्थी मेरे लिए छोटे भाई की तरह थे। हम सब लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। बहुत कम उम्र में अचानक उनका यूं चला जाना बहुत दुखद है। छत्तीसगढ़ उनमें बहुत पोटेंशियल देखता था। बहुत सारे लोगों की आशाएं थी। ऐसे मौके पर मैं बस यही कहूंगा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।