ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता ने की आत्महत्या, पिस्टल से खुद को मारी गोली, फैली सनसनी

By Ashish Meena
जनवरी 5, 2025

MP Breaking News : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में बीजेपी नेता द्वारा गोली मारकर खुदकुशी की खबर से सनसनी फैल गई। गोली से घायल नेता को परिजन लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारकर आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

दरअसल घटना कोतवाली थाना के कुइया पुरा की है जहां बीजेपी के नगर महामंत्री जितेंद्र मेवाफरोश ने अपने घर के बाहर अपनी कनपटी में गोली मार ली। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बड़ी खबरः बीजेपी नेता ने की खुदकुशी, पिस्टल से गोली मारकर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व विधायक के घर इनकम टैक्स का छापा, 10 गाड़ियों से पहुंचे अफसर, छापेमारी से मचा हड़कंप

गोली की आवाज सुन परिजन बाहर निकले और जितेन्द्र को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गोली मारकर आत्महत्या की खबर से पार्टी ने नेता और कार्यकर्ता स्तब्ध है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच कर रही है कि जिस पिस्टल से गोली मारी है वह लाइसेंसी है या अवैध। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं में मामले की जांच में जुट गई है।

जितेन्द्र की बड़ी बेटी सोनम ने बताया-
पापा सुबह नहाने के बाद घर के बाहर पूजा करने के लिए निकले थे। इसी दौरान फायरिंग की आवाज आई, बाहर जाकर देखा तो पापा के सिर में गोली लगी थी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»