खेत में बंधी गौमाता की नृशंस हत्या, हत्यारों ने गाय को काटा, मांस भी निकाला, 3 हैवानों का पुलिस ने निकाला जुलूस

By Ashish Meena
अगस्त 25, 2025

MP Crime News : मध्य प्रदेश के धार में एक गाय की नृशंस हत्या कर दी गई। जिसके बाद बदमाश उसका मांस निकालकर ले गए थे। घटना के 9 दिन बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनका जुलूस निकाला।

दरअसल, घटना 13-14 अगस्त की दरमियानी रात की है। बाग थाना क्षेत्र के नारायण सिर्वी अपने खेत पर बनी टपरी में अपनी गाय बांधकर घर पर आ गए थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने गाय की बेरहमी से हत्या की और मांस निकालकर ले गए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी डेहरी, थाना बाग पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करवाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर नरेंद्र सिंह, कालिया उर्फ विजय सिंह और जितेन्द्र को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसडीओपी सुनील गुप्ता कुक्षी ने बताया कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोई वजह नहीं बताई है। हथियार फालिया बरामद कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»