अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर! इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

By Ashish Meena
सितम्बर 29, 2024

Weather Update : देश के कई राज्यों में मानसून अपने फॉर्म में है। महाराष्ट्र में हाहाकार मचाने के बाद अब बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह चक्रवात को माना जा रहा है। अब कहां चक्रवात का असर देखने को मिलेगा?

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों पर शुक्रवार से फैला चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य पर स्थित है। अब यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व अरब सागर और उससे सटे दक्षिण गुजरात से उत्तर बिहार तक दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के पास है, जिससे जमकर बादल बरस रहे हैं। यूपी, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा और उसके बाद के 4-5 दिनों के दौरान मौसम साफ रहेगा। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। बिहार में भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में दिखेगा असर
गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में अगले 2 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 4 अक्टूबर के दौरान और असम, मेघालय में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जमकर बादल बरसेंगे। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश होने के आसार हैं।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।