मध्यप्रदेश में बेकाबू हुआ डेंगू, इंदौर समेत इन शहरों के हालात चिंताजनक, अगले 45 दिन ज्यादा खतरा, इतने लोगों की हुई मौत

By Ashish Meena
सितम्बर 14, 2024

Rashtriya Ekta News : मध्य प्रदेश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जुलाई में 505 केस थे, जो अगस्त में बढ़कर 950 हो गए। सितंबर में पहले आठ दिन में प्रदेश में डेंगू से प्रभावित रोगियों की संख्या छह सौ से अधिक हो गई है। मौसम खुलने पर मच्छरों की संख्या बढ़ने से मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं। इस बीमारी से सितंबर में तीन रोगियों मौत हुई है। हालांकि, एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इन्हें संदेहास्पद मान रहा है।

मध्य प्रदेश में कहां-कहां फैला डेंगू
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष सबसे अधिक मामले इंदौर में मिल रहे हैं। इसके बाद ग्वालियर और रीवा में सबसे अधिक मरीज मिल चुके हैं। जनवरी से अब तक 2800 केस आ चुके हैं। इंदौर और रीवा में पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक मामले देखने को मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में एलाइजा जांच की सुविधा है। 64 लैब में डेंगू की जांच हो रही है।

केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार, रैपिड किट से होने वाली जांच में रोगी के संक्रमित पाए जाने के बाद भी उसे पीड़ित नहीं माना जाता। नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग भी उन्हीं पीड़ितों के घर के आसपास मच्छरों के रोकथाम की कार्यवाही करता है, जो एलाइजा जांच में पॉजिटिव आते हैं, ना कि रैपिड किट से।

निजी अस्पतालों में अधिकतर जांच रैपिड किट से की जा रही है। इससे पॉजिटिव आने वाले रोगियों को सरकार संक्रमितों में भी शामिल नहीं करती। इन्हें भी मिला लिया जाए तो प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या सरकारी आंकड़ों से लगभग डेढ़ गुना हो सकती है। एक कमी यह भी है कि वायरस की जेनेटिक संरचना में बदलाव की जांच आधार पर संबंधित वर्ष में मरीज बढ़ने का अनुमान भी विभाग नहीं लगा पा रहा है।

यह हैं सर्वाधिक प्रभावित जिले (एक जनवरी से आठ सितंबर 24 तक के मामले)

जिला इस वर्ष मामले पिछले वर्ष इसी अवधि में
इंदौर 314 107
ग्वालियर 285 108
रीवा 267 86
भोपाल 203 183
जबलपुर 184 62
विदिशा 177 98
सिवनी 164 27
छिंदवाड़ा 149 11

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»